बेटी की बरामदगी न होने पर पिता ने फांसी लगा की आत्महत्या

सिकंदराबाद – बेटी की बरामदगी नहीं होने से आहत पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रखकर जाम लगाया। बताया जा रहा है कि उसकी बेटी 15 दिन से लापता है जो अभी तक नहीं मिली है। सूचना पाकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची सीओ सिकंदराबाद पूर्णिमा सिंह ग्रामीणों को समझाने में लगातार जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती को इसी गांव का रहने वाला दूसरी बिरादरी का युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी लेकिन अभी तक भी पुलिस उसकी बेटी को बरामद नहीं कर सकी। इसको लेकर पिता काफी आहत था। बेटी के चले जाने और उसकी बरामद की नहीं होने से परेशान पिता ने शनिवार को गांव में अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मौत की खबर सुनकर
ग़ुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने शव को गांव के मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीण आरोपी युवक एवं अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.