चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

गुलावठी – नगर पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन चोरों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया है। चोरों ने 6 मई की रात को एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि उक्त चोरी के खुलासे के लिए दो टीमे लगाई गई थी। सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से पुलिस चोरों तक पहुंची और उनसे चोरी का माल भी बरामद किया।
सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मोहल्ला रामनगर निवासी स्पेयर पार्ट्स व्यापारी परिवार सहित बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों में आदिल पुत्र साहू निवासी ग्राम भमरा, अफसर पुत्र अख्तर निवासी ग्राम भमरा, एवं घटना में शामिल स्पेयर पार्ट्स व्यापारी के भतीजे को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फ़ोन, एक चाकू, एक तमंचा एवं चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपीयो को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.