सुप्रीम कोर्ट ने मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी को मुख्तार अंसारी के फातिहा में शामिल होने की दी अनुमति

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी को अपने वालिद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के फातिहा में शामिल होने की अनुमति दे दी है।
विधायक अब्बास अंसारी को दस से बारह जून तक कासगंज जेल से लाकर गाज़ीपुर जेल में रखा जाएगा।
वहां से उन्हें तीन दिन सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक घर ले जाया जाएगा। शीर्ष अदालत ने अब्बास अंसारी को 11 जून और 12 जून को पुलिस हिरासत में अपने परिवार से मिलने और समय बिताने की भी अनुमति है। आपको बता दे कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का 28 मार्च को इंतकाल हो गया था।।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.