शारदीय नवरात्र मेला को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सुपर जोन, जोन व सेक्टर के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मिर्जापुर से रवि यादव की रिपोर्ट
बुधवार 18 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र मेला-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनन्दन’ ने जिलाधिकारी मीरजापुर ‘प्रियंका निरंजन’ के साथ विन्ध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में शारदीय नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर सुरक्षा एवं व्यवस्था प्रबन्धन के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित अधिकारियों और विभागाध्यक्षगण के साथ गोष्ठी कर समीक्षा की।

इस दौरान अधिकारियों को सुरक्षा- व्यवस्था चाक चौबंध को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी मेला, अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर/मेला, मेला प्रभारी सहित पुलिस/प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.