World Laughter Day 2025: दुनिया का सबसे प्यारा दिन, यहां जानें क्या है विश्व हंसी दिवस का इतिहास

मई के पहले रविवार को मनाया जाता है यह खास दिन

नई दिल्ली। दुनिया का बेहद खास दिन और खुशी वाला दिन विश्व हंसी दिवस हर साल मई के पहले रविवार को मनाया जाता है। और 2025 में विश्व हंसी दिवस 4मई रविवार को मनाया जाएगा। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि हंसने से इंसान का तनाव कम होता है.. हंसने से दिमाग एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज करता है जिससे व्यक्ति को खुशी का अहसास होता है। इसलिए किसी को भी अपना दिन खराब न करने दें और जितना चाहें उतना हंसें और दूसरो को भी हंसने के लिए प्रेरित करें……….

इतिहास
विश्व हंसी दिवस की स्थापना 1998 में हुई थी और पहला उत्सव 10 मई 1998 को भारत के मुंबई में आयोजित किया गया था। जिसका आयोजन दुनिया भर में हंसी योग आंदोलन के संस्थापक डॉ. मदन कटारिया ने किया था। इसमें अंतर्राष्ट्रीय हंसी क्लबों के लगभग 12,000 सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था इसके बाद “हैप्पी-डेमिक”9 जनवरी 2000 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में आयोजित किया गया था और इसमें लगभग 10,000 लोगों ने भाग लिया, इसे “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स” में दर्ज कराया गया था।

उद्देश्य
इस विश्व हंसी दिवस का उद्देश्य हमें स्वस्थ और पूरे जीवन में हंसी के अनगिनत लाभों से अवगत कराना है। वर्ल्ड लाफ्टर डे का उद्देश्य लोगों को जोड़ने वाले टूल के रूप में हंसी के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना भी है। हंसी से ना सिर्फ आपनी मेंटल हेल्थ ठीक कर सकते है बल्कि यह आपकी फिजिकल हेल्थ भी दुरुस्त करने में मदद करती हैं। हमारा लाफ्टर योग आंदोलन और हंसी के माध्यम से स्वास्थ्य, खुशी और शांति को बढ़ावा देने के इसके मिशन के बारे में भी जागरूकता फैलाते हैं।

हंसने के फायदे
हंसी के कई स्वास्थ्य फायदे हैं। यह शारीरिक और मानसिक दोनों लाभ प्रदान करती है- जैसे हंसने से तनाव कम होता है, हंसी एंटीबॉडी का उत्पादन बढ़ा सकती है और प्रतिरक्षा कोशिकाओं को सक्रिय कर सकती है जिससे बीमारी से लड़ने में मदद मिलती है….हंसी प्राकृतिक दर्द निवारक भी हैं। यह दर्द और बेचैनी की भावनाओं को कम करने में मदद कर सकता है। कुल मिलाकर, हंसी स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.