Birthday Special: तेल-शैम्पू के विज्ञापनों से की करियर की शुरूआत, अब इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है अनुष्का शर्मा

‘जब तक है जान’ के लिए मिल चुका है सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रही है …वह खुद प्रसिद्ध अभिनेत्री होने के साथ साथ प्रसिद्ध क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी भी है। उत्तरप्रदेश के अयोध्या में जन्मी अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत तेल, शैंपू, सैनिटरी पैड और जूलरी के विज्ञापनों से की थी और अब उनका नाम इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में लिया जाता है।

जीवन परिचय
अनुष्का शर्मा का जन्म उ.प्र. के अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ था। कर्नल अजय कुमार शर्मा और आशिमा शर्मा इनके माता-पिता है। उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम कारनेश है।

शिक्षा
अनुष्का की शुरूआती पढ़ाई आर्मी स्कूल से हुई और इसके बाद उन्होंने माउंट कैरमल कॉलेज, बैंगलोर से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ अपना रूख किया और फिर वे मुंबई चली आईं।

व्यक्तिगत जीवन
अनुष्‍का ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली से शादी की है। वर्तमान में अनुष्का और विराट   एक बेटी  वामिका और बेटे अकाय के माता- पिता है।

करियर
अनुष्का शर्मा की पहली ही फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ सुपरहिट रही। इस फिल्म में उनके हीरो सुपरस्टार शाहरूख खान थे। इस फिल्म से उन्हें काफी प्रशंसा मिली। इसके बाद आई उनकी फिल्में ‘बदमाश कंपनी’ और ‘बैंड बाजा बारात’ में भी उन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। अनुष्‍का अब तक कई फिल्‍मों में काम कर चुकी हैं। फिल्‍म पीके, जब तक है जान, एनएच 10, बॉम्‍बे बेलवेट, दिल धड़कनें दो, सुल्‍तान, सूई धागा, संजू, और ऐ दिल है मुश्किल जैसी कई फिल्मों में वह दमदार अभिनय कर चुकी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.