6 दिन से किडनेप मासूम बच्चे की गर्दन धड से अलग कर दफनाया.. बलि दिए जाने की आशंका

इटावा। इटावा से एक दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है। छह दिनों से लापता आठ साल के बच्चे ओमजी का शव गड्ढे में मिला है। उसका सिर धड़ से अलग कर दफनाया गया था। घर के पीछे जंगल से बदबू आने पर हत्या की जानकारी हुई। पिता मुलायम सिंह का आरोप है कि नवरात्रि में तंत्रमंत्र के लिए बेटे की नर बलि दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बच्चे के एक रिश्तेदार सहित 3 लोग अरेस्ट है। इनसे पूछ ताछ हो रही है। #

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.