दिल्ली के अलीपुर में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 9 श्रमिकों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आकंडा

नई दिल्ली। दिल्ली के अलीपुर, नरेला में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई जिसमें अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मृतकों का शरीर इतना जल चुका है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। मृतक फैक्ट्री को लेबर बताए जा रहे है। जिस वक्त आग लगी उस समय लेबर आग को बुझाने में लगे थी, तभी फैक्ट्री में रखा केमिकल ड्रम जिससे पेंट बनाया जाता है वो फट गया।

आग लगने के कुछ देर बाद ही दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गईं। मौके पर दमकल की 22 गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाई गई।एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अलीपुर के दयालपुर मार्केट स्थित फैक्ट्री के परिसर से तीन लोगों के जले हुए शव बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक यह पेंट की फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.