मुरादाबाद में आर्टिफिशियल रंग से तैयार 81 हजार नकली ‘देसी’ अंडे जब्त, गोदाम सील, संचालक पर मुकदमा

मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरादाबाद में 81,000 नकली ‘देसी’ अंडे जब्त किए, जिन्हें आर्टिफिशियल रंग से तैयार किया जा रहा था। मौके से भारी मात्रा में रंगाई की सामग्री, केमिकल और साधारण सफेद अंडों को देसी अंडों में बदलने की पूरी मशीनरी भी बरामद हुई।

सूचना के आधार पर यह छापेमारी पूरी रात चली। जांच में सामने आया कि साधारण अंडों पर आर्टिफिशियल कलर लगाकर उन्हें महंगे देसी अंडे बताकर बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारियों ने इसे लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बताया।

खाद्य विभाग की टीम ने गोदाम को मौके पर ही सील कर दिया। इस अवैध धंधे के संचालक अल्लाह खा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सर्दियों के सीजन में देसी अंडा खाने वाले लोगों के लिए यह मामला बड़ी चेतावनी है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि अंडे खरीदते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत खाद्य विभाग को दें।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.