खेलो इंडिया के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

रामपुर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता मुरादाबाद में आयोजित की गई। मंडल के सभी जनपद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसने रामपुर के भी खिलाड़ी शामिल रहे। अंकित ने 110 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। हादिया नूर ने 100 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। अजय ने 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया और फरमान मियां ने 400 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया और ममता ने 200 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया और इशिका ने 3000 मीटर वॉक रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। निशा ने 800 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया। निगम ने 200 मीटर में दूसरा स्थान हासिल किया। खेलो इंडिया के कोच मोहम्मद फहीम ने बताया कि जनपद रामपुर से 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 21 ओर 22 अक्टूबर को गोरखपुर में होने जा रही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.