50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2025 का हुआ समापन
बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के परेड ग्राउंड में मंगलवार को बरेली जोन की 50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष-2025 का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. देवेन्द्र कुमार (लाइन/उझानी), रजनीश कुमार (नगर), के.के. तिवारी (दातागंज) सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह ने किया।
इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के विभिन्न जनपदों से लगभग 100 महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में उ0नि0 भगवान सिंह पटवाल, मु0आ0 राजेन्द्र सिंह, मु0आ0 देवेन्द्र सिंह, मु0आ0 हरवीर सिंह एवं श्री अमरीक सिंह (सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी) शामिल रहे, जिन्होंने निष्पक्ष निर्णय देकर प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
अलार्म एफीशिएन्सी रेस – जनपद बदायूँ (130 अंक) प्रथम, जनपद रामपुर (86.5 अंक) द्वितीय।
पुरानी स्पर्धा रायफल शूटिंग – जनपद सम्भल (598 अंक) प्रथम, जनपद बदायूँ (559 अंक) द्वितीय।
नई स्पर्धा रायफल शूटिंग (पुरुष वर्ग) – जनपद सम्भल (429 अंक) प्रथम, जनपद मुरादाबाद (399 अंक) द्वितीय।
नई स्पर्धा रायफल शूटिंग (महिला वर्ग) – जनपद बदायूँ (230 अंक) प्रथम, जनपद मुरादाबाद (226 अंक) द्वितीय।
रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग – जनपद मुरादाबाद प्रथम, जनपद रामपुर द्वितीय।
कार्बाइन/एमपी-5 शूटिंग – जनपद बदायूँ (147 अंक) प्रथम, जनपद मुरादाबाद (104 अंक) द्वितीय।
प्रतियोगिता का समापन सफलतापूर्वक एवं निर्विवाद रूप से संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्साह का परिचय देते हुए पुलिस बल की दक्षता और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
