36.50 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान-2024 कार्यक्रम: बदायूँ में लगभग 52.05 लाख वृक्षारोपण

बदायूँ। पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान -2024 एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत शुगर मिल शेखूपुर, बदायूँ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण किया गया।

उ0प्र0 शासन द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण जन महाअभियान कार्यक्रम पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ वृक्षारोपण जन अभियान -2024 एक पेड़ माँ के नाम(लक्ष्य 36.50 करोड़ पौधे) के क्रम में मुख्य अतिथि मा0 पशुधन /दुग्ध विकास/राजनैतिक पैंशन/अल्पसंख्यक कल्याण/मुस्लिम वक्फ, हज एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री, उ0प्र0 सरकार धर्मपाल सिंह, सचिव राजीव रंजन, जिलाधिकारी बदायूँ श्रीमती निधि श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम मोहन सिंह द्वारा शुगर मिल शेखूपुर बदायूँ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि वृक्ष प्रकृति की रक्षा के लिए बहुत आवश्यक हैं, वृक्ष लगाकर हम अपने पर्यावरण व परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं। प्रकृति के प्रति सकारात्मक रवैये को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए एवं वृक्षारोपण कर व बारिश के पानी को संरक्षित करके हम पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में सहयोग कर सकते हैं।

सभी अपने आस-पास अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जिससे कि पर्यावरण का संरक्षण हो सके, तभी पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ और सुन्दर रखने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया तथा वृक्षारोपण कर जनपदवासियों से अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण के इस महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी,उपरोक्त अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन में तथा समस्त क्षेत्राधिकारी गण द्वारा अपने-अपने सर्किलों तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर वृक्षारोपण किया गया।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.