बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पशुधन के बचाव के लिए 34 टीमें गठित, – गठित टीमों की प्रगति कार्यों की समीक्षा करेंगे उपमंडल अधिकारी

ऐलनाबाद,सिरसा, 08 जुलाई(एम पी भार्गव): बाढ़ बचाव प्रबंधों के तहत सघन पशुधन विकास परियोजना के तहत जिला में बाढ़ संभावित क्षेत्रों व गांवों में बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने एवं पशुओं को सुरक्षित रखने के मद्देनजर 34 विशेष टीमें गठित की गई हैं और बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दूरभाष नंबर 94677-16473 है।
डॉ सुखविंद्र सिंह उपनिदेशक, सघन पशुधन विकास परियोजना ने बताया कि गठित टीमों के इंचार्ज पशुपालन विभाग के संबंधित उपमंडल अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि गठित टीमों की प्रगति कार्यों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी, इसके लिए टीमों की कार्य प्रणाली का निरीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में जिला पशु रोग निदान प्रयोगशाला के वीएस डा. बृजलाल को बाढ़ नियंत्रण अधिकारी नियुक्त किया है। पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ से संभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
पशुपालन विभाग द्वारा किए गए हैं पुख्ता प्रबंध
डॉ सुखविंद्र सिंह उप निदेशक ने बताया कि सभी आवश्यक वैक्सीन व दवाइयां संबंधित पशु चिकित्सक को केंद्रीय भंडार राजकीय पशु चिकित्सालय सिरसा से प्राप्त कर टीमों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी टीम इंचार्ज क्षेत्र में संक्रामक रोगों, गलघोटू, रानीखेत, शीप पॉक्स, ईटीवी आदि के टीके लगाकर वैक्सीनेशन / डिवरमिंग आदि करके अपने इलाके के पशुओं को इन रोगों से सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में पशुओं को तुरंत आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। इसके अलावा पशु चिकित्सालय, पशु औषधालय में दवाइयां तथा वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में स्टॉक होने चाहिए।
ये टीमें इन आवंटित क्षेत्र में करेंगी काम
टीम व कार्यक्षेत्र
वीएस बरूवाली1 तथा अधीनस्थ वीएलडीए भरोखां: गांव बरूवाली-। भरोखां, संगरसरिस्ता व सभी ढाणियां
वीएस पनिहारी व अधीनस्थ वीएलडीए : गांव पनिहारी, बुर्जकर्मगढ़, मुसाहिबवाला, नागोकी तथा सभी ढाणिया
वीएस फरवाईकलां व सभी अधिनस्थ वीएलडीए : गांव फरवाईकलां, फरवाईखुर्द, नेजाडेला कलां, झोंपड़ा, किराडक़ोट, बुढ़ाभाणा, मल्लेवाला, बुढाभाणा व साथ लगती सभी ढ़ाणियां
वीएस खैरपुर व अधीनस्थ वीएलडीए : खैरपुर, बरनाला रोड, वैदवाला, हांडीखेड़ा, खाजाखेड़ा, सलारपुर, नटार व सभी ढाणियां
वीएस भावदीन व अधीनस्थ वीएलडीए : गांव भावदीन, मौजुखेड़ा, बगुवाली, नरेलखेड़ा, सुचान, कोटली व साथ लगती ढाणिया
वीएस सिकंदरपुर व अधीनस्थ वीएलडीए : गांव सिकन्दरपुर, बाजेकां, फूलकां व साथ लगती ढाणियां
वीएस मोरीवाला व अधीनस्थ वीएलडीए : गांव मोरीवाला, दड़बी, रसूलपुर थेड़ी व साथ लगती ढाणियां
वीएस अलीकां व अधीनस्थ वीएलडीए : गांव अलीकां, झिड़ी व साथ लगती ढाणियां
वीएस ढाबां व अधीनस्थ वीएलडीए : गांव ढाबां, बप्पां, नेजाडेलाखुर्द, सहारनी व सभी साथ लगती ढाणियां
वीएस मत्तड़ व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव मत्तड़, लहंगेवाला, रंगा, मलड़ी व साथ लगती सभी ढाणियां
वीएस रोड़ी व अधीनस्थ वीएलडीए : गांव रोड़ी, सुरतियां तथा सभी ढाणियां
वीएस फग्गु व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव फग्गु, कुरंगावाली, दादू व साथ लगती सभी ढाणियां
वीएस देसुखुर्द व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव देसुखुर्द, रोहण, भीमा व साथ लगती ढाणियां
वीएस थिराज व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव थिराज, झोरडऱोही, पंजमाला, बीरुवाला व सभी ढाणियां
वीएस ओटू व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव ओटू, धनूर, फिरोजाबाद, अबूतगढ़, व सभी ढाणियां
वीएस धौतड़ व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव धौतड़, सुलतानपुरियां, नानूआना व सभी ढाणियां
वीएस रानियां व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : रानियां कस्बा, ढ़ाणी सतनाम सिंह, नगराना, अभौली व साथ लगती ढाणियां
वीएस बालासर व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव बालासर, मौहम्मदपुरियां, फतेहपुरियां, मंगालिया व सभी ढाणियां
वीएस भड़ोलांवाली व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव भड़ोलांवाली, रामपुरथेड़, नकौड़ा व सभी ढाणियां
वीएस अमृतसर कलां व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव अमृतसरकलां, बुड़ीमेड़ी, अमृतसरखुर्द, प्रतापनगर, मिर्जापुर, ठोबरिया, हिम्मतपुरा व सभी ढाणियां
वीएस माधोसिंघाना व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव माधोसिंघाना, मंगाला, टीटुखेड़ा, मोडियाखेड़ा, शहीदांवाली, भम्भूर, ढाणी काहनसिंह तथा सभी ढाणियां
वीएस मल्लेकां व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव मल्लेकां, मौजदीन, गिंदड़ावाली, नानकपुर, चकसाहिबा, चकराइयां व साथ लगती ढाणियां
वीएस खैरेकां व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव खैरेकां, अहमदपुर, मीरपुर व मीरपुर कॉलोनी,बनसुधार, चामल, खुहवाली ढाणी, सुखचैन ढाणी, केलनियां, ढाणी-400, शमशाबाद पट्टी, झोरडऩाली व साथ लगती ढाणियां
वीएस पंजुआना व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव पंजुवाना, बुर्जभंगु, साहुवाला-ा, भंगु व साथ लगती सभी ढाणियां
वीएस कर्मगढ़ व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव कर्मगढ़, शेखुपुरियां, फतेहपुरियां व साथ लगती ढाणियां
वीएस ऐलनाबाद व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : ऐलनाबाद कस्बा, तलवाड़ाखुर्द, धौलपालियां, नीमला, बेरवालाखुर्द व सभी ढाणियां
गांव मौजुखेड़ा व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव मौजुखेड़ा, पट्टीकृपाल, ममेरा, शेखुखेड़ा, हुमायुखेड़ा व सभी ढाणियां
गांव संतनगर व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव संतनगर, हरीपुरा, जीवननगर, करीवाला, संतोखपुरा, हारनी, धर्मपुरा, मंजिल थेड़, शहीदांवाली थेड़ व सभी ढाणियां
वीएस सिरसा व व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : सिरसा शहर, खैरपुर को छोडकऱ, बेगु, रंगड़ी, रामनगरियां, कंगनपुर, चत्तरगढ़पट्टïी व सभी ढाणियां
वीएस ढूढियांवाली व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव ढूढियांवाली, नथौर, सैनपाल, बाहिया, बनी व सभी ढाणियां
वीएस कैहरवाला व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव कैहरवाला, सादेवाला, मत्तुवाला, बचेर व सभी ढांणियां
वीएस भुर्टवाला व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव भुर्टवाला, कुत्ताबढ़, कोटली, केसुपुरा, रत्ताखेड़ा व सभी ढांणियां
वीएस डिंग व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव पतलीडाबर, डिंग मोड़, अधीनस्थ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र
वीएस किशनपुरा व सभी अधीनस्थ वीएलडीए : गांव ढाणी जाटान, मिठनपुरा, कर्मशाना व अधीनस्थ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र।

Leave A Reply

Your email address will not be published.