यूपी पुलिस में 28 पीपीएस अधिकारियों का आईपीएस में प्रमोशन, डीजीपी राजीव कृष्ण ने पिपिंग सेरेमनी में पहनाई नई रैंक
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत हुए अधिकारियों के लिए पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया. गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने अधिकारियों को नई रैंक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में कमल किशोर, सुरेश चंद्र रावत, शुएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद, हरेन्द्र प्रताप यादव, बंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिलदेव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेंदु सिंह, हरेन्द्र कुमार, मार्तण्ड प्रकाश सिंह, अभयनाथ त्रिपाठी और पवित्र मोहन त्रिपाठी सहित कुल 28 अधिकारियों को पदोन्नति पर सम्मानित किया गया।
