25 दिन बाद इज़राइल ने ईरान पर किया हमला, चार शहरों पर की एयर स्ट्राइक

भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे, इज़राइल ने ईरान द्वारा किए गए हमले का जवाब देते हुए 25 दिन बाद ईरान के चार प्रमुख शहरों पर 100 फाइटर जेट्स से बमबारी की। इन हमलों में ईरानी फौज आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स) के फौजी अड्डों पर भीषण आग लग गई, और आयातुल्लाह खमनई एयरपोर्ट पर मामूली नुकसान हुआ है।

ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह खमनई ने इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इज़राइल को चेतावनी दी कि ईरान इसका जवाब पूरी ताकत से देगा। वहीं, इज़राइल ने भी संकेत दिया है कि ज़रूरत पड़ने पर और भी हमले किए जा सकते हैं। 25 दिनों से जिस बड़े स्तर के हमले की उम्मीद थी, उसके मुकाबले इज़राइल ने नियंत्रित कार्रवाई की है, लेकिन इसने दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा दिया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.