सदर अस्पताल के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में 17 महिला मिली हाई रिस्क प्रेगनेंसी

स्वास्थ्य जांच शिविर में 94 महिला हुई शामिल,21 का किया गया अल्ट्रासाऊंड स्कैनिंग

लखीसराय(सरफराज आलम) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को सदर अस्पताल में आयोजित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्र से आई कुल 94 गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें जांच के दौरान लगभग हर पांचवी महिला हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़िता चिन्हित की गई। जो स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मातृ शिशु सुरक्षा के लिहाज से पीड़ित व परिजन के लिए परेशानी बढ़ाने वाली खबर है।

डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हरि प्रिया एवं डॉ कुमार अमित के नेतृत्व में अन्य स्वास्थ्य कर्मी ने गर्भवती महिला का स्वास्थ्य जांच किया एवं परामर्श के साथ दवा उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में 17 पीड़िता हाई रिस्क प्रेगनेंसी चिन्हित हुई। जिसमें नेगेटिव ब्लड ग्रुप की एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सात या उससे अधिक गर्भधारण की अवधि पूर्ण कर चुकी कुल 21 गर्भवती महिला का अल्ट्रासाऊंड स्कैनिंग किया गया। ज्ञात हो नौ दिसंबर को आयोजित प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल 96 पीड़ित में कुल 28 गर्भवती महिला के हाई रिस्क प्रेगनेंसी चिन्हित होने से विभाग की मुश्किल बढी हुई थी।

15 दिसंबर को आयोजित प्रसव स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल कुल 50 गर्भवती महिला में एक भी हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़िता चिन्हित नहीं हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस लिया था। हालांकि महज 6 दिन बाद रविवार होने के कारण 21 के जगह 22 दिसंबर को आयोजित पर प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर में नौ और 21 जनवरी को 18 महिला के हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़िता चिन्हित हुई थी। जबकि एक माह में तीन बार होने वाले प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच के फरवरी माह के पहले शिविर में ही 17 गर्भवती महिला के हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़िता होने की पुष्टि ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दिया है।

जबकि 15 एवं 21 तारीख को निर्धारित जांच शिविर आयोजित होना बाकी है। इधर डीएस डॉ राकेश कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती के सहयोग से सभी हाई रिस्क प्रेगनेंसी पीड़िता चिन्हित का डाटा संग्रह कर सफलता पूर्वक संस्थागत प्रसव की तैयारी शुरू कर दी गई है।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.