वास्तविक परिस्थितियों में 15 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

सिकंदराबाद – नगर स्थित जे एस पी जी कॉलेज के बी एड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्वामी दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में वास्तविक शिक्षक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षु शिक्षकों का वास्तविक परिस्थितियों में शिक्षण कौशलों को विकसित किया जाता है।आज इस 15 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के अंतिम दिन समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बी एड के छात्र-छात्राओं ने स्वामी दयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज के स्टाफ के लिए एक पार्टी का आयोजन किया और प्राचार्या डॉ दीप्ति भदौरिया को प्राकृतिक पौधा भेंट कर उनका धन्यवाद किया। बी एड विभाग की शिक्षिका गीता शेखावत, अलका चौधरी और वरुण त्यागी ने सभी स्टाफ को सहयोग करने पर आभार जताया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.