चोरी करने वाले गिरोह के 05 सदस्य गिरफ्तार

कब्जे से चोरी किया गया सामान घटना में प्रयुक्त टैम्पो व अवैध असलाह, कारतूस बरामद

बुलन्दशहर – औरंगाबाद पुलिस द्वारा न्यू गुर्जर मार्किट के पास से पाँच शातिर चोरो पृथ्वीराज उर्फ सोनू पुत्र राजवीर सिंह निवासी गांव मूडी बकापुर थाना औरंगाबाद जनपद बुलन्दशहर, गुड्डू पुत्र गंगाराम सिंह निवासी ग्राम जाडौल मौहल्ला भीमराव अम्बेडकर थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर, गुलशन पुत्र छज्जन सिंह निवासी मौहल्ला टांडा गली नं0 2 थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर, आकाश पुत्र सोमवीर सिंह निवासी गांव मलकपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर, फिरोज पुत्र सुलेमान निवासी मौहल्ला फैसलाबाद मर्दान मस्जिद वाली गली थाना कोतवाली नगर बुलन्दशहर को चोरी करने के उपकरण, सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो की निशादेही पर चार प्लास्टिक कट्टा जिनमें इंवर्टर , पंखे, तांबे का तार , खुले हुए स्टैबिलाईजर व विभिन्न बिजली का सामान , 2 सोलर पैनल , इन्वर्टर बैटरी, जूते चप्पल विभिन्न कम्पनी के, लोवर बनियान व टीशर्ट, हुक्का पीतल का , तोलने का कांटा, बीडी, सिगरेट, बिस्किट एवं टाफी पैकेट, कपडे का पर्दा ,गैस कटर मशीन,हथोडी, छैनी, पाना, सिलेण्डर सहित चोरी किये गये समान को अभियुक्त गुलशन के मकान से बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है जिससे उन पर कई मुक़दमे दर्ज है। अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.