पुलिस मुठभेड में पेट्रोल पम्प लूट में वांछित 03 बदमाश गिरफ्तार

बुलन्दशहर – स्वाट टीम व खुर्जा नगर टीम द्वारा प्राप्त सूचना पर ग्राम शाहपुर कट के पास संदिग्ध वाहनो और व्यक्तियों के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 01 मोटर साईकिल पर सवार 03 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिसको रूकने का इशारा किया गया परन्तु नहीं रूके और पुलिस पर फायर कर मोटर साईकिल को तेजी से चलाकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा मोटर साईकिल का पीछा किया गया तो मोटर साईकिल कच्चे रास्ते पर मोडते वक्त अनियंत्रित होकर गिर गयी। बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में 03 बदमाश गोली लगने से घायल हो गये। जिनको घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विकास उर्फ कालिया पुत्र राकेश निवासी ग्राम समसपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर, नागेश उर्फ नागी पुत्र विक्रम सिंह निवासी ग्राम समसपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर एवं रोहित पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम समसपुर थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रुप में हुई हैं। घायल बदमाशों को उपचार हेतु जिला अस्पताल बुलन्दशहर में भर्ती कराया गया हैं। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, मोटर साईकिल, स्कूटी, चैन पीली धातु व नकदी आदि बरामद हुए हैं। गिरफ़्तार किए गए बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है जिनके द्वारा 17 मई को खुर्जा में पेट्रोल पम्प संचालक से एक स्कूटी, एक सोने की चैन व 89000 रूपये की लूट की गयी थी। अपराधियों को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.