रामनवमी शोभा यात्रा में रामपुर वैश्य समाज का सेवा भाव, प्रसाद वितरण और पुष्प वर्षा से गूंजा माहौल

रामपुर में रामनवमी के अवसर पर आयोजित भव्य शोभा यात्रा में रामपुर वैश्य समाज द्वारा सेवा और श्रद्धा का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान समाज के सदस्यों ने बूंदी प्रसाद, समोसा और शिकंजी का वितरण किया तथा प्रभु श्रीराम के श्रीचरणों में पुष्प वर्षा कर श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर सभी झांकियों पर पुष्प अर्पित किए और भगवान श्रीराम से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। आयोजन के दौरान सामाजिक सेवा से मिलने वाली प्रसन्नता का भाव साफ झलक रहा था।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, पुरुष विंग जिला अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, सीए संघ जिला अध्यक्ष सीए अंकुर अग्रवाल और महिला संगठन जिला अध्यक्ष सीए अनुश्री अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, जिला महामंत्री नेहा गर्ग, मनोज गुप्ता, सीए सौरभ अग्रवाल, डॉ. पी. के. वार्ष्णेय, श्रीश गुप्ता, राजीव अग्रवाल, वर्षा वार्ष्णेय, राशि अग्रवाल, रमा अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, बंदना गुप्ता, ममता गुप्ता, इना गुप्ता, शुभी अग्रवाल, प्रभा अग्रवाल, कुसुम जिंदल, सोनी, रूपम गुप्ता, नीतू गुप्ता, रोशनी अग्रवाल, महिमा गुप्ता, प्रीती अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.