ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिकंदराबाद ।चोला क्षेत्र स्थित दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे लाइन पार करते समय क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी छात्र आदर्श सोलंकी पुत्र नरेश सोलंकी की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर आदर्श की शिनाख्त की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने बताया आदर्श हाई स्कूल का छात्र था।आदर्श पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गया था काफी देर तक नहीं लौटने पर जब उन्होंने खोजबीन की तो उन्होंने एक युवक के गांव के बाहर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की सूचना मिली। परिजनों ने कपड़े और चप्पल के आधार पर आदर्श की शिनाख्त की आदर्श के पिता दूध का कारोबार करते है। वहीं घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.