युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर को पुलिस ने की हॉउस अरेस्ट

संविधान और लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा - मनी कपूर

रामपुर:  युवा कांग्रेस का दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय घेराव था जिसको लेकर युवा कांग्रेस नेता प्रदेश सचिव मनी कपूर के नेतृत्व में दिल्ली जाना चाहते थे लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा युवा कांग्रेस नेताओं को रात से ही पुलिस ने घर पर ही नजरबंद कर दिया और जाने नहीं दिया
प्रदेश सचिव मनी कपूर ने कहा भाजपा लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है संविधान और लोकतंत्र ने हमें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे लेकिन हमें काल रात से ही नजरबंद कर दिया गया जो बेहद दुःखद है लेकिन हम इस तानाशाह सरकार से डरने वाले नहीं है हम डटकर इस सरकार की देशविरोधी नीतियों का विरोध करते है सरकार हमें डरा नहीं सकती और ना ही हमें रोक सकती है देश में अब बोलने की आजादी खत्म हो चुकी है सरकार सीबीआई ,ईडी और चुनाव आयोग का इस्तेमाल अपनी पार्टी के लिये कर रही है जो बेहद चिंता का विषय है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.