वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरूवात

जनता अपने वोट का हिसाब ले

रामपुर में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आहवाहन पर वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरुवात डिग्री कालेज के पास कचरी वाले कारखाने से की और लोगो से हस्ताक्षर कराकर उनको अपने वोट के प्रति जागरूक किया लोगो ने भी उत्साह के साथ हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर अपना सहयोग दिया गया, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष आरिफ अल्वी ने कहा देश की अवाम अपने वोट का हिसाब मांग रही है, देश की जनता का वोट कैसे और क्यों चोरी किया गया, क्या अब देश में सरकारे भी वोट चोरी करके बनेगी यह लोकतंत्र के लिए बहुत ही ख़तरनाक है जो जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए वह भाजपा दे रही है ऐसा लग रहा है जैसे चुनाव आयोग भाजपा का सहयोगी दल हो, चुनाव आयोग आज तक राहुल गांधी जी के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाया,अगर चुनाव आयोग निष्पक्ष है तो सारे वीडियो विपक्षी दलों को सोप दे जिससे सच देश की जनता के सामने आ सके, बिहार में वोट अधिकार यात्रा करके राहुल गाँधी जी ने साबित कर दिया के जनता के वोट को किसी हाल में चोरी नहीं होने दिया जाएगा,
इस मोके पर पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खां, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनी कपूर, विधानसभा अध्यक्ष यासीर शाह, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष यावर खां, युवा कांग्रेस ज़िला महासचिव अज़ीममुद्दीन, चमरौआ विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद फाज़िल, कार्तिक कुमार, दिनेश सिंह,तनवीर अली, शाहनवाज़, लव कश्यप, मुकेश कुमार,इसरार अली, तसलीम अली, दिलशाद,गौरव कपूर,भूरा, रेहान, नवनीत सिंह, खलील अहमद, फिरासत, अब्दुल समद सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.