- रिपोर्ट- मंजय वर्मा
नई दिल्ली। Paytm, PhonePe, Google Pay जैसे UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूज़र्स के लिए 1 अगस्त 2025 से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI लेनदेन को लेकर नए नियम लागू करने का ऐलान किया है, जो UPI यूजर्स के अनुभव को सीधे तौर पर प्रभावित करेंगे।
हर सफल लेनदेन के बाद मिलेगा बैलेंस अलर्ट
अब हर सफल UPI ट्रांजैक्शन के बाद यूज़र को उनके बैंक खाते में बची हुई राशि की जानकारी बैंक द्वारा स्वतः दी जाएगी। इससे यूज़र को अपने खर्च पर बेहतर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी।
बैलेंस चेक करने की सीमा तय – सिर्फ 50 बार
NPCI ने बैलेंस चेक करने की अधिकतम सीमा तय कर दी है। अब UPI यूज़र एक दिन में केवल 50 बार तक ही बैलेंस चेक कर सकेंगे।
पीक ऑवर्स में बैलेंस चेक पर रोक
अब सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 9:30 बजे तक – यानी पीक टाइम में – यूज़र बैलेंस चेक नहीं कर पाएंगे। इससे सर्वर पर दबाव को कम करने का प्रयास किया गया है।
ऑटो-पेमेंट्स भी सिर्फ नॉन-पीक आवर्स में होंगे प्रोसेस
अब ऑटो-डेबिट या ऑटो-पेमेंट फीचर्स केवल गैर-पीक समय यानी नॉन-पीक आवर्स में ही प्रोसेस होंगे।
UPI को और अधिक सुरक्षित व कुशल बनाने की दिशा में यह बदलाव NPCI द्वारा उठाया गया एक अहम कदम माना जा रहा है। यदि आप भी UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो 1 अगस्त से पहले इन नए नियमों की जानकारी जरूर ले लें।
