अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला, उपमंडल व ब्लॉक स्तर पर होंगे योग कार्यक्रम

ऐलनाबाद ,सिरसा, 18 जून ( एम पी भार्गव ) : नगराधीश यश मलिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 21 जून को योग के लिए अबतक जिला में 77 हजार 945 लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। उपमंडल व खंड स्तर पर भी योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगराधीश ने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों को योग दिवस कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी आवश्यक प्रबंधों समय रहते पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
नगराधीश ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहीद भगत सिंह स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 19 जून को प्रात: 5.40 बजे हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा, जोकि बाल भवन से प्रारंभ होगी और शहीद भगत सिंह स्टेडियम में इसका समापन होगा। योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर 20 जून को प्रात: 6 बजे से पायलट रिहर्सल में योग प्रोटोकॉल क्रियाओं की रिहर्सल की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी योग मैराथन की सभी तैयारियां सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी प्रबंधों व व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपते हुए उन्हें जरुरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान, साफ-सफाई, पेयजल, अस्थाई शौचालय, एंबुलेंस बिजली आदि व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन्हें समयबद्ध पूरा करेंगे और योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में कर्तव्यनिष्ठा व जिम्मेवारी के अपनी डयूटी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए

Leave A Reply

Your email address will not be published.