एक्स सीरीज़ फ्रॉम मैकडॉवेल्स एंड कंपनी ने ‘एक्स-फ्लेवर स्टूडियो’ किया लॉन्च — भारत कॉकटेल वीक 2025 में स्वादों की नई दुनिया का अनुभव

इंदौर, नवंबर 2025: भारत कॉकटेल वीक 2025 में इस बार कुछ अलग हुआ। मैकडॉवेल्स एंड कंपनी की एक्स सीरीज़ (X Series) ने अपने पहले-ever ‘एक्स-फ्लेवर स्टूडियो (X-Flavour Studio)’ के साथ पेयों की दुनिया में एक अनोखा अनुभव पेश किया। गुरुग्राम में 8 और 9 नवंबर को आयोजित इस दो दिवसीय इवेंट में ब्रांड ने मिक्सोलॉजी (Mixology) को नए आयाम दिए — जहाँ पेय सिर्फ पिए नहीं गए, बल्कि अनुभव किए गए।

‘एक्स-फ्लेवर स्टूडियो’ को एक sensorial playground के रूप में डिज़ाइन किया गया था, जिसे आर्नोल्ड होउ (Arnold Hou) और बेंगलुरु के Dali & Gala के सहयोग से तैयार किया गया। यहाँ आने वाले मेहमानों ने अपने स्वाद, मूड और पसंद के अनुसार खुद अपने ड्रिंक बनाए — यानी यहाँ मेन्यू नहीं, बल्कि मूड मायने रखता था।

इस अनुभव ने भारत की कॉकटेल संस्कृति को एक नया मोड़ दिया, जहाँ “जो पी रहे हैं” से ज़्यादा मायने रखता है “कैसे पी रहे हैं”।

डियाजियो इंडिया (Diageo India) के चीफ इनोवेशन ऑफिसर विक्रम दामोदरम ने कहा —

“एक्स सीरीज़ के ज़रिए हम सिर्फ स्पिरिट नहीं बना रहे, बल्कि भारत के बदलते पेय संस्कृति की नब्ज़ पकड़ रहे हैं। आज की पीढ़ी सिर्फ ग्लास में क्या है, ये नहीं पूछती — बल्कि उसे कैसे महसूस किया जाए, ये जानना चाहती है। ‘एक्स-फ्लेवर स्टूडियो’ इसी सोच पर आधारित है — जहाँ प्रयोग, व्यक्तिगत अनुभव और आनंद का संगम होता है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.