राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर मुरादाबाद कुटुंब प्रबोधन की कार्यशाला संपन्न

मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महानगर मुरादाबाद द्वारा कुटुंब प्रबोधन विषय पर एक कार्यशाला संघ कार्यालय ओम भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में जहां एक ओर समस्त विश्व की नजरें भारत के पारिवारिक संगठन एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर टिकी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय परिवारों में बिखराव की स्थिति बढ़ती जा रही है, जो अत्यंत चिंतनीय है।

इसी पृष्ठभूमि में कुटुंब प्रबोधन गतिविधि का महत्व और योगदान अत्यधिक बढ़ जाता है। समाज से जुड़कर पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण और सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया गया। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य भी इसी विचार को केंद्र में रखकर चर्चा करना रहा।

इस कार्यशाला में महानगर के 17 नगरों से आए भाग एवं नगर संयोजक बंधुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अशोक कुमार बिश्नोई (संयोजक, महानगर कुटुंब प्रबोधन), भारत भूषण, नौबत सिंह सैनी, अर्जुन सिंह, एवं रमेश त्रिवेदी (भाग संयोजक) ने प्रमुख रूप से भाग लिया। साथ ही ओम प्रकाश सिंह, विपिन कुमार शर्मा एवं डॉ. जगदीश चंद्र शर्मा जैसे नगर संयोजक भी कार्यशाला में उपस्थित रहे।

गणगीत और संगठन मंत्र से प्रारंभ हुई कार्यशाला कल्याण मंत्र के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.