पॉक्सो मामलों की जांच में त्रुटि न हो,इसके लिए लखीसराय पुलिस केंद्र में कार्यशाला

लखीसराय(सरफराज आलम)पुलिस केंद्र,लखीसराय में पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत दर्ज कांडों के अनुसंधान एवं अंतिम प्रपत्र/आरोप पत्र में हो रही त्रुटियों के सुधार को लेकर मार्गदर्शन सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता श्वेता वर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-षष्टम-सह-विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो न्यायालय, लखीसराय ने की।

कार्यशाला का उद्देश्य पॉक्सो मामलों की जांच प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा आरोप पत्र दाखिल करने में तकनीकी त्रुटियों को दूर करना था, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में विलंब न हो और पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

इस दौरान उन्होंने अनुसंधान से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं, साक्ष्य संकलन, पीड़ितों के बयान की प्रक्रिया तथा समयबद्ध आरोप पत्र समर्पण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष, महिला पुलिस पदाधिकारी एवं बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.