बदायूँ, मार्च। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह 11 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे लोक निर्माण विभाग, बदायूं के गेस्ट हाउस में महिला जनसुनवाई करेंगी। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे सभी आवश्यक सूचनाओं के साथ समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करें। साथ ही जनपद की सभी महिलाओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर जनसुनवाई का लाभ उठाएं।
