फरीदाबाद में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ स्थित मिनी खेतरपाल अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक 31 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जानकारी के अनुसार, महिला को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद डॉक्टर द्वारा लगाए गए एक इंजेक्शन के तुरंत बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि उसके मुंह से झाग निकलने लगे और देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.