जब धर्मवीर गाबा ने मनोहर लाल खट्टर को कहा— ‘कांग्रेस और शराब मेरी साँस के साथ ही छूटेगी’, भजन लाल की एक फाइल ने बदल दिया रवैया

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा – पवन कुमार बंसल

जब धर्मवीर गाबा ने मनोहर लाल खट्टर से कहा — कांग्रेस और शराब तो मेरी साँस के साथ ही छूटेगी।

गुरुग्राम से विधायक और भजन लाल सरकार में मंत्री रहे धर्मवीर गाबा कांग्रेस के वफादार सिपाही थे। जब यह चर्चा थी कि मनोहर लाल अपना हल्का करनाल से बदलकर गुरुग्राम से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने, यानी मनोहर लाल ने यहाँ के प्रमुख पंजाबी नेताओं से मुलाकात की थी। गाबा ने कह दिया था कि मैं तटस्थ रहूँगा।

जब मनोहर लाल ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का आग्रह किया, तो गाबा ने कहा — “शराब और कांग्रेस तो मेरी साँस से ही छूटेगी।”

जब यह चर्चा थी कि भूपिंदर सिंह हुड्डा अपनी नई पार्टी बनाएंगे, तब हुड्डा ने गाबा से मिलकर उनका मन टटोला। गाबा बोले — मैं आपके साथ तो हूँ, लेकिन अलग पार्टी में नहीं जाऊँगा।

जब भजन लाल ने गाबा को गोली दी

तब गाबा विधायक थे और भजन लाल चीफ मिनिस्टर। वे भजन लाल के खिलाफ कुछ बयानबाजी भी करने लगे थे। एक दिन वे भजन लाल से मुलाकात करने चीफ मिनिस्टर निवास गए। भजन लाल ने उन्हें नीचे ड्रॉइंग रूम में बिठाया और वहाँ जानबूझकर एक सरकारी फाइल रखवा दी।

गाबा ने फाइल पढ़ी तो उनके होश उड़ गए। जब भजन लाल आए, तो अपने सारे शिकवे भूलकर उनके गुण गाने लगे। हुआ यह कि उस फाइल में डीआईजी सीआईडी हरियाणा की गाबा के बारे में एक रिपोर्ट थी।

अब भजन लाल भी गजब थे। निजी सचिव से बोले — अरे, यह कौन सी फाइल भेज दी।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.