चैत्र नवरात्र में सपने में मां दुर्गा के दर्शन का क्या है मतलब? जानें शुभ-अशुभ संकेत

नई दिल्ली: चैत्र नवरात्र के दौरान सपनों को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ जाती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस पवित्र समय में यदि किसी को सपने में मां दुर्गा के दर्शन होते हैं, तो इसके पीछे गहरे आध्यात्मिक संकेत छिपे होते हैं, जो जीवन में आने वाले बदलावों की ओर इशारा करते हैं।

स्वप्न शास्त्र कहता है कि हर सपना कुछ न कुछ संदेश देता है। कुछ सपने हमें याद रहते हैं, जबकि कुछ भूल जाते हैं, लेकिन हर सपना अपने भीतर शुभ या अशुभ संकेत लिए होता है।

मुस्कुराती हुई मां दुर्गा का सपना:
यदि सपने में मां दुर्गा मुस्कुराती हुई दिखाई दें, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि जीवन में खुशियां आने वाली हैं और भाग्य आपका साथ देगा।

शेर पर सवार मां दुर्गा:
अगर सपने में माता रानी शेर पर सवार नजर आएं, तो यह संकेत देता है कि जल्द ही आपके जीवन के कष्ट, बाधाएं और परेशानियां दूर होने वाली हैं।

मां दुर्गा का मंदिर दिखना:
सपने में मंदिर या जलती हुई ज्योति दिखाई देना इस बात का संकेत है कि आपकी कोई मनोकामना जल्द पूरी हो सकती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

लाल चुनरी या लाल रंग का संकेत:
यदि सपने में मां दुर्गा की लाल चुनरी, लाल फूल या लाल रोशनी दिखाई दे, तो यह इस बात का संकेत है कि आप सही रास्ते पर हैं और आपके निर्णय सही साबित होंगे।

अशुभ संकेत भी संभव:
वहीं, यदि मां दुर्गा सपने में दुखी अवस्था में दिखाई दें या काले अथवा सफेद वस्त्रों में नजर आएं, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसे में आने वाले समय में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, चैत्र नवरात्र के दौरान इस प्रकार के सपने व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक स्थिति से भी जुड़े होते हैं, इसलिए इन्हें सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समझना चाहिए।

डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। khabrejunction.com इनकी पुष्टि नहीं करता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.