सिरसा, ( ऐलनाबाद ) 27अप्रैल ( एम पी भार्गव) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमें समाज से नशे को जड़ से खत्म करना है, हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि क्रॉस बार्डर से नशा नहीं आना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल होने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही होनी चाहिए। नशे के कारण परिवार खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके कैंपस में किसी प्रकार का नशा नहीं होना चाहिए, यदिकोई नशा फैलाने का काम करता है तो उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का काम करें। हमें बच्चों को नशे से दूर करना हैं, बच्चे नशे को त्यागें और पढाई करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश को विकसित राष्टï्र बनाना है। उन्होंने कहा कि हराभरा क्षेत्र बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने का काम कर रहे हैं, इससे गांव सुंदर व स्वच्छ बनेगा। पहलगांव की घटना से संबंधित सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे हैं, पुलिस ऐसे लोागें को ट्रेस करेगी जो पाकिस्तान से वीजा या अनाधिकृत रुप से आए हैं, उन्हें प्रदेश से बाहर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निहत्थे लोगों पर गोली चलाने वालों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अब समय भी है कि पाकिस्तान के खिलाफ मजबूती से लड़ा जाए।
फोटो संलग्र है।
