रामपुर: हम एकता मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नैनीताल रोड स्थित कार्यालय पर उपस्थित हुए और कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक ख़ां और राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ ख़ान की अगुवाई में हम एकता मंच की टीम ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफ़ीक ख़ां ने कहा कि आज का दिन भारतीय इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज है आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेज़ों की गुलामी से आजाद हुआ था और पूरे भारत में खुशियां मनाई गई थीं आज भी हम एकता मंच की टीम सभी देशवासियों की तरह भारत की आजादी का जश्न मना रही हैं। हम भारत के वासी हैं देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।
राष्ट्रीय महासचिव मास्टर फ़िरोज़ ख़ान ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए देश के सभी नागरिक धर्म,सम्प्रदाय से ऊपर उठकर एक होकर अंग्रेजों से लड़े और देश को आजाद कराया। हम एकता मंच की टीम के सदस्य आज़ादी के महा पर्व के अवसर पर ये शपथ लेते है कि हम देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सदभाव के लिए काम करेंगे। जिला अध्यक्ष रेहान ख़ां एडवोकेट और नगर अध्यक्ष नादिर ख़ां बबलू ने भी अपने संबोधन में देश की एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर कार्यालय पर मिष्ठान वितरण और जल पान भी कराया गया। कार्यक्रम में नियाज़ अहमद अल्वी,मौहम्मद रेहान एडवोकेट,डाक्टर शुएब ख़ां,शाकिर ख़ां मेम्बर,फ़िरोज़ ख़ां,फैज़ी ख़ां,मंजू ख़ां,फैसल ख़ां, नावेद ख़ां,समीर ख़ां, मौहम्मद नाज़िम आदि मौजूद रहे
