वसीम खान को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त
- रिपोर्ट: हरिश्चंद चंद्र
कासगंज जनपद के भरगैन निवासी उद्योगपति वसीम खान को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है कांग्रेस अध्यक्ष ने इस प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है यह नियुक्ति कांग्रेस की संगठन में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है वसीम खान लंबे समय से गोवा में एक सफल व्यापारी के रूप में स्थापित है उनके पास सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों का भी उल्लेखनीय अनुभव है पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और कार्य शैली से गोवा में कांग्रेस संगठन मजबूत होगा और अल्पसंख्यक समाज की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा वसीम खान की नियुक्ति की खबर गुरुवार को उनके गृह क्षेत्र गांव भरगैन पहुंचते ही खुशी का माहौल बन गया स्थानीय लोगों शुभचिंतकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें फोन पर बधाई दी क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं ने इस जिम्मेदारी को वसीम खान और पूरे कासगंज जनपद के लिए गर्व का विषय बताया उन्होंने कहा कि यह कदम पार्टी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और बधाई देने वालों में नसीम आलम, अहद आलम, मशहूर मास्टर, पूर्व सभासद अलक कुरेशी, हनीफ कुरैशी, रईस आलम, रिंकू और शिबू कुरैशी आदि लोग शामिल रहे
