लिवर को रखना है स्वस्थ? इन प्राकृतिक ड्रिंक्स से करें डिटॉक्स, जानें क्या और कैसे पीना है

नई दिल्ली। लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा महत्वपूर्ण अंग है जो न केवल विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है, बल्कि पाचन में सहायता करता है और पोषक तत्वों को संग्रहित भी करता है। लेकिन अनियमित दिनचर्या, गलत खानपान और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण लिवर पर विषाक्त तत्व जमा होने लगते हैं, जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

ऐसे में कुछ प्राकृतिक ड्रिंक्स का सेवन कर लिवर को डिटॉक्स किया जा सकता है और उसकी सेहत को बेहतर बनाए रखा जा सकता है।

1. चुकंदर का रस
चुकंदर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, और खनिज तत्व पाए जाते हैं। यह लिवर को साफ करने में मदद करता है और फैटी लिवर की समस्या को भी कम करता है।

2. ग्रीन टी
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन एंटीऑक्सीडेंट लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। यह न केवल लिवर को स्वस्थ बनाता है बल्कि वजन घटाने और कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि रोकने में भी सहायक है।

3. मेथी दाने का पानी
मेथी दाने में मौजूद पोषक तत्व लिवर की कार्यक्षमता सुधारने में मदद करते हैं।
कैसे सेवन करें?
रात में एक चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट उसका पानी पी लें।

4. आंवला जूस
आंवला को हमेशा से ही सेहत का वरदान माना गया है। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो लिवर को डिटॉक्स करने और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

5. नींबू पानी
नींबू में पाया जाने वाला विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है।
गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर रोज सुबह पीने से लाभ होता है।

6. लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें:
इन डिटॉक्स ड्रिंक्स को रोज़मर्रा की डाइट में शामिल करें

संतुलित और पौष्टिक आहार लें

नियमित रूप से व्यायाम करें

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

डिस्क्लेमर:
यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.