रामपुर में वोटर लिस्ट सत्यापन अभियान तेज, AIMIM जिला अध्यक्ष फ़रीदुज़ ज़फ़र रहमानी ने सभी नागरिकों से की अपील
रामपुर। ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष फ़रीदुज़ ज़फ़र रहमानी और नगर पालिका टांडा के सभासद मोहम्मद सगीर अहमद ने SIR फॉर्म भरकर इलेक्शन कमीशन के चल रहे वोटर लिस्ट सत्यापन अभियान को गति देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर 2025 से निर्वाचन आयोग द्वारा SIR (Special & Intensive Revision) की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो 4 दिसंबर तक जारी रहेगी।
जिला अध्यक्ष ने विधानसभा, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विधिक जानकारी रखने वाले नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं और सुनिश्चित करें कि कोई भी वैध मतदाता लिस्ट से छूट न जाए।
**70% लोगों तक पहुंच चुके हैं फॉर्म
नागरिकों से की गई महत्वपूर्ण अपील**
जानकारी के अनुसार लगभग 70% लोगों तक SIR फॉर्म पहुंच चुके हैं। BLO घर-घर जाकर फॉर्म वितरित कर रहे हैं। AIMIM पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि फॉर्म मिलने पर तुरंत उसे भरें और सही जानकारी दें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।
**2003 की वोटर लिस्ट उपलब्ध
नाम ढूंढने में करें सहयोग**
रामपुर इलेक्शन कमिशन ने 2003 की वोटर लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। BLO के माध्यम से लोग अपने परिवार और परिचितों के नाम इस लिस्ट में आसानी से ढूंढ सकते हैं। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रक्रिया में BLO का सहयोग करना बेहद आवश्यक है।
फॉर्म भरते समय ध्यान रखें ये बातें
SIR फॉर्म में कोई गलती नहीं होनी चाहिए
एक कलर फोटो अनिवार्य रूप से लगाएं
13 दस्तावेजों में से किसी एक की कॉपी (जैसे आधार कार्ड) संलग्न करें
फॉर्म जमा करते समय मतदाता अपने हस्ताक्षर और तारीख अवश्य लिखें
वार्डों में सहायता कैंप लगाने का अनुरोध
AIMIM पदाधिकारियों ने सभी वार्ड अध्यक्षों से आग्रह किया है कि वे स्थानीय स्तर पर सहायता शिविर लगाकर लोगों की मदद करें।
उन्होंने कहा—
“कोशिश करें कि कोई भी वैध वोटर इस प्रक्रिया में छूटने न पाए।”
