जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की हत्या पर विश्व हिंदू महासंघ ने जताया आक्रोश, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अंबेडकर पार्क में दो मिनट का मौन, शुक्रवार को पुतला दहन और बाजार बंद का ऐलान
रामपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हिंदू नागरिकों की निर्मम हत्या के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ, रामपुर शाखा उत्तर प्रदेश की ओर से अंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन और बाजार बंद का आह्वान
श्रद्धांजलि सभा में यह ऐलान किया गया कि इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार सुबह 11:00 बजे रेलवे स्टेशन चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया जाएगा। साथ ही रामपुर बाजार बंद रखने का आह्वान किया गया है ताकि आमजन इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज करा सकें।
महासंघ के पदाधिकारियों ने की भागीदारी
इस मौके पर मंडल सह प्रभारी देवकी नंदन यदुवंशी, जिला अध्यक्ष विष्णु रावत, जिला प्रभारी सत्य प्रकाश, जिला महामंत्री आदित्य प्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष जसविंदर सिंह, यश सिंहल, हरपाल सिंह यादव, प्रेमपाल लोधी, वीरपाल लोधी, राजेंद्र लोधी, उदल सिंह, खेमकरन लोधी सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
