VIROSH Wedding: उदयपुर में सात फेरे लेंगे Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna, वेडिंग में जापानी क्यूज़ीन और ‘नो फोन’ पॉलिसी

एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी में अब कुछ ही घंटों का वक्त बाकी है। दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। इस सुपरस्टार कपल की वेडिंग को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।

शादी को खास और निजी बनाने के लिए समारोह में ‘नो फोन’ पॉलिसी सख्ती से लागू की जाएगी। यानी मेहमान फंक्शन के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। कपल चाहता है कि सभी मेहमान इस खास पल को कैमरे की बजाय दिल से महसूस करें।

जापानी फाइन डाइनिंग का खास इंतजाम

सूत्रों के मुताबिक, वेडिंग मेन्यू में जापानी फाइन डाइनिंग का अनुभव दिया जाएगा। हल्की, एलिगेंट और आर्टिस्टिक डिशेज़ पर खास फोकस रहेगा।

मेन्यू में सुशी, साशिमी, रामेन, टेम्पुरा और काइसेकी-स्टाइल प्लेटिंग जैसी डिशेज़ शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि यह फैसला कपल की इंटरनेशनल टेस्ट और हेल्दी ईटिंग हैबिट्स को ध्यान में रखकर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर दिखी सजावट की झलक

रश्मिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की एक झलक साझा की। तस्वीर में खूबसूरती से सजा टेबल नजर आया, जिसमें सॉफ्ट लाइटिंग के बीच गुलाबी लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट की गई थी। ताजे हरे सेब और अंगूरों के साथ की गई यह डेकोरेशन ऑर्गेनिक और लग्जरी गार्डन लुक दे रही थी।

मेन्यू कार्ड पर जापानी डिशेज़ का जिक्र साफ दिखाई दे रहा था, जो इस सेलिब्रेशन को ग्लोबल और रिफाइंड टच देता है।

इस जगह होगा मुख्य समारोह

जानकारी के अनुसार, कपल उदयपुर पहुंच चुका है। शादी का मुख्य कार्यक्रम Mementos by ITC Hotels, Ekaaya Udaipur में आयोजित किया जाएगा, जहां खास मेहमानों की मौजूदगी में रस्में पूरी की जाएंगी।

फैंस अब बेसब्री से इस ग्रैंड वेडिंग की आधिकारिक तस्वीरों और वीडियो का इंतजार कर रहे हैं।

 

khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.