विन्ध्याचल, एसओजी व सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता: ₹50 लाख मूल्य की हेरोइन/स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के दिशा-निर्देश पर जनपद में अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत विन्ध्याचल पुलिस, एसओजी तथा सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस ने अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹50 लाख मूल्य की अवैध हेरोइन/स्मैक के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।
संयुक्त टीम की कार्रवाई
दिनांक 16 नवम्बर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छोटकी महुवरिया रेहड़ा पुल के पास से एक डिलक्स मोटरसाइकिल (UP 63 AJ 0098) पर सवार दो तस्करों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम—
राजदेव सिंह उर्फ रज्जे पुत्र अमर बहादुर सिंह निवासी गौरा, थाना जिगना, मीरजापुर (उम्र 43 वर्ष)
राहुल जायसवाल पुत्र बालकृष्ण जायसवाल निवासी छोटकी महुवरिया, थाना विन्ध्याचल, मीरजापुर (उम्र 32 वर्ष)
बरामदगी में शामिल
251 ग्राम अवैध हेरोइन/स्मैक (अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹50 लाख)
₹25,000 नकद (ड्रग बिक्री की रकम)
इलेक्ट्रानिक तराजू
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (UP 63 AJ 0098), जिसे धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया
फरार गिरोह का खुलासा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। यह गिरोह बाहर से हेरोइन/स्मैक थोक में खरीदकर छोटी पुड़िया बनाकर विन्ध्याचल व आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। तस्करी से होने वाले लाभ को गिरोह के सदस्य आपस में बांटकर भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करते थे।
अभियोग पंजीकरण
थाना विन्ध्याचल में मु0अ0सं0 405/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी का समय व स्थान
दिनांक 16.11.2025, समय—03:05 बजे
स्थान— छोटकी महुवरिया, रेहड़ा पुल के पास, थाना विन्ध्याचल क्षेत्र
गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय, थाना विन्ध्याचल व उनकी पुलिस टीम
उप-निरीक्षक प्रदीप सिंह, प्रभारी एसओजी व उनकी टीम
उप-निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांस टीम
