फर्जी अंक तालिकाएं जारी करने वाला आरोपी विकास शर्मा गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत मे भेजा 

ऐलनाबाद , सिरसा 13 अगस्त ( एम पी भार्गव ) आर्थिक अपराध शाखा सिरसा ने फर्जी प्रमाण पत्र जारी करके लाखों रुपये की ठगी करने वाले मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रभारीआर्थिक अपराध शाखा सिरसा नि0 श्याम सुन्दर ने बताया कि यह अभियोग श्री कृष्ण कुमार , सचिव , हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की शिकायत पर दर्ज हुआ । दौराने अनुसन्धान आर्थिक अपराध शाखा सिरसा की टीम ने गंभीर धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियोग संख्या 851 दिनांक 30.09.2022, जेरधारा 420, 467, 468, 471, 120B IPC थाना शहर सिरसा के तहत आरोपी विकास शर्मा पुत्र प्रेमचंद शर्मा, निवासी मकान नंबर 126, सेक्टर 10A, जैन मंदिर के पास, वसुंधरा, गाजियाबाद को विधि अनुसार गिरफ्तार किया है। इस अभियोग मे पहले ही दो आरोपीयान सुखविन्द्र सिहं पुत्र अजायब सिहं वासी भम्भूर व सीता राम बोला पुत्र जुग लाला वासीहरि विष्णु कालोनी सिरसा गिरफ्तार किये जा चुके है ।
एएसआई अभय राम के अनुसार, आरोपी विकास शर्मा Rural Institute Of Open Schooling, लक्ष्मी नगर, दिल्ली में महासचिव के पद पर कार्यरत था। उसने सिरसा स्थित श्री सांई इंस्टीट्यूट के संचालक सीताराम बोला के साथ मिलकर बिना शिक्षा विभाग की अनुमति के करीब 45 फर्जी अंक तालिकाएं जारी कीं। इन अंक तालिकाओं पर परीक्षा नियंत्रक फरीद अहमद सेफी के डिजिटल हस्ताक्षर किए गए, जबकि फरीद अहमद जुलाई 2014 में RIOS दिल्ली से त्यागपत्र दे चुके थे।
जांच में यह भी सामने आया कि Rural Institute Of Open Schooling द्वारा कुछ अंक तालिकाओं पर छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल रायपुर बोर्ड से मान्यता/संबद्धता होने का उल्लेख किया गया है, जबकि उक्त मान्यता वर्ष 2013 में ही रद्द कर दी गई थी। आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.