विक्की कौशल और कैटरीना कैफ बने पैरेंट्स, जानिए बेटे के पास कितनी करोड़ों की संपत्ति का वारिस बना है  

बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हाल ही में एक बेबी बॉय के माता-पिता बने हैं। इस खुशखबरी के बाद से फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को बधाइयों से सराबोर कर रहे हैं। वहीं, अब लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उनके बेटे के पास कितनी संपत्ति का वारिस बना है। आइए जानते हैं इस स्टार कपल की नेटवर्थ के बारे में—

 शादी के 4 साल बाद गूंजी किलकारी

कैटरीना और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी की थी। शादी में सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। चार साल बाद अब दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

 कपल की कुल नेटवर्थ

रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की और कैटरीना की कुल संयुक्त नेटवर्थ लगभग ₹265 करोड़ है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसे ₹370 करोड़ तक बताया गया है। दोनों की कमाई का मुख्य स्रोत फिल्में, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस वेंचर्स और रियल एस्टेट निवेश हैं।

कैटरीना कैफ की संपत्ति और इनकम

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। फिलहाल उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बनाई हुई है, लेकिन उनके पास कई बड़े ब्रांड एंडोर्समेंट हैं।

कैटरीना की मासिक इनकम लगभग ₹3 करोड़ बताई जाती है।

सालाना कमाई लगभग ₹30 करोड़ है।

मुंबई के बांद्रा और लोखंडवाला में उनके कई करोड़ों के अपार्टमेंट हैं।

इसके अलावा जुहू में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट है, जिसे उन्होंने किराए पर लिया है। इसका किराया करीब ₹80 लाख प्रति माह बताया जाता है।

लंदन में भी उनके पास लगभग ₹7 करोड़ का एक आलीशान बंगला है।

 विक्की कौशल की फीस और प्रॉपर्टी

विक्की कौशल अब बॉलीवुड के भरोसेमंद और सफल अभिनेताओं में शामिल हैं।

वे एक फिल्म के लिए ₹10 से ₹12 करोड़ तक फीस लेते हैं।

ब्रांड प्रमोशन से उन्हें ₹2 से ₹3 करोड़ मिलते हैं।

उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹140 करोड़ के आसपास आंकी जाती है।

इसके अलावा विक्की के पास कई लग्जरी कारें और एक आलीशान अपार्टमेंट भी है।

 छोटे कौशल-कैफ की आलीशान विरासत

इस तरह विक्की और कैटरीना का बेटा जन्म से ही सैकड़ों करोड़ की संपत्ति का वारिस बना है। दोनों के फैंस अब बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब कपल अपने नन्हे बेटे की पहली झलक दुनिया को दिखाएगा।

 डिस्क्लेमर:
यहां दी गई नेटवर्थ और प्रॉपर्टी से जुड़ी जानकारी विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। वास्तविक आंकड़े इससे अलग हो सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.