बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया (Veer Pahariya) और एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। यह चर्चाएं मुंबई में हुए सिंगर AP ढिल्लों के कॉन्सर्ट के कुछ दिनों बाद सामने आई थीं, जहां सिंगर ने तारा सुतारिया को गले लगाया और किस किया था। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।
तारा सुतारिया से ब्रेकअप की खबरों के बीच अब वीर पहाड़िया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचा है। ‘स्काई फोर्स’ एक्टर वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “वक्त बुरा हो या अच्छा, एक न एक दिन बदलता जरूर है…”। इस क्रिप्टिक मैसेज को यूजर्स उनके कथित ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं।
यूजर्स के रिएक्शंस
वीर की पोस्ट सामने आते ही फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। कई लोगों ने माना कि ब्रेकअप के बाद वीर इमोशनल दौर से गुजर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हम तुम्हें तारा के साथ देखना चाहते हैं, प्लीज पैचअप कर लो यार।” वहीं दूसरे ने कहा, “वीर और तारा साथ में बहुत अच्छे लगते थे।” एक अन्य यूजर ने भावनात्मक प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “अपनी सच्ची भावनाएं दुनिया के सामने कभी शेयर नहीं करनी चाहिए, इससे इंसान खुद को कमजोर बना लेता है।”
ब्रेकअप की खबरों पर सस्पेंस बरकरार
महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। यह भी कहा गया कि यह ब्रेकअप AP ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुई घटना के बाद हुआ। हालांकि, इससे पहले तारा ने वीर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सभी नेगेटिव बातों को खारिज किया था। अब ब्रेकअप की खबरों के बाद फैंस यह सोचने पर मजबूर हैं कि क्या कॉन्सर्ट की घटना इसकी वजह बनी। फिलहाल, वीर और तारा दोनों में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
एयरपोर्ट पर अकेले नजर आए वीर
ब्रेकअप की अटकलों को उस वक्त और हवा मिली जब महीने की शुरुआत में वीर पहाड़िया को एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर अकेले जल्दबाजी में जाते हुए देखा गया। वह सीधे अपनी कार की ओर बढ़ गए और उनके साथ तारा नजर नहीं आईं। हालांकि, इस दौरान वीर के भाई शिखर पहाड़िया और उनकी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर मौजूद थीं। इसके अलावा हाल ही में नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन के वेडिंग रिसेप्शन में भी वीर पहाड़िया अकेले ही पहुंचे थे।
अब सवाल यही है कि क्या वाकई वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया का रिश्ता खत्म हो चुका है या फिर यह सिर्फ अफवाहें हैं? इसका जवाब दोनों सितारों के आधिकारिक बयान के बाद ही साफ हो पाएगा।
khabre junction
