हरियाली तीज के अवसर पर वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में किया गया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
- रिपोर्ट – मनोज कुमार यादव
एटा- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में पुलिस लाइन एटा में आज दिनांक 25.07.2025 को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में “हरियाली तीज” कार्यक्रम के तहत जनपद अध्यक्षा वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन श्रीमती रम्भा सिंह धर्मपत्नी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह की उपस्थिति में पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा “मिस तीज” एवं बच्चों द्वारा राखी मेकिंग, थाली, मेंहदी एवं डांस प्रतियोगिता आदि में प्रतिभाग किया गया। महोदया द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों द्वारा कार्यक्रम में बढ़–चढ़ का हिस्सा लिया गया। मिस तीज प्रीतियोगिता में श्रीमती संगीता पत्नी आरक्षी के.पी सिंह मिस तीज चुनी गई।
राखी मेकिंग, थाली, मेंहदी एवं डांस प्रतियोगिता आदि में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन व जनपद उपाधीक्षक वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन सुश्री कीर्तिका सिंह, श्रीमती नंदनी सिंह प्रभारी महिला थाना, श्रीमती अनीता गौतम पत्नी प्रतिसार निरीक्षक श्री किशन लाल गौतम सहित अन्य महिला कर्मी तथा अन्य पुलिस कर्मियों के परिवारों से महिलाएं एवं बच्चें मौजूद रहे।
