- रिपोर्ट: सुकेश पांडेय
वाराणसी मे पुलिस आयुक्त कमिश्रेस्ट द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के द्वारा वरुणा जोन अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन महोदय व श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट कमि० वाराणसी महोदय के पर्यवेक्षण मे अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टालरेन्स” की नीति अपनाते हुए कठोर दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने तथा अभियोगो में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कॅण्ट के मार्गदर्शन में थाना कैण्ट पुलिस द्वारा आपरेशन चक्रव्यूह के तहत चेकिंग में दो अभियुक्तगण को नाजायज पिस्टल व नाजायज कारतूस से साथ गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता :
1. शिवम निगम पुत्र राजेश कुमार निवासी तूतीपुर थाना कोतवाली जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष।
2. अभिषेक तिवारी पुत्र अनित कुमार तिवारी निवासी गौरा, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 18 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग आपराधिक इतिहास का विवरण : मु०अ०सं०-0449/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट वाराणसी।
बरामदगी का विवरण :
1. एक अदद पिस्टल 32 बोर नाजायज व 03 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर नाजायज।
2. घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल टी०वी०एस० राईडर वाहन सं०- UP 62 CS 8459
दिनांक : 12.06.2025
समय रात्रि 11.35 बजे
घटना स्थल- जे०एच०वी० माल के पास पिज्जेरिया तिराहा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण :
1. प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ०नि० विकास सिंह
3. हे०का० शनि विश्वकर्मा
4. हे०का० महेंद्र यादव
5. का० आशीष मिश्रा
