वाराणसी : बिना मान्यता चल रहे 24 स्कूल बंद। B.S.A. ने जांच के बाद की कार्यवाई, बच्चों को दूसरे स्कूलों में करेंगे एडजस्ट…

  • रिपोर्ट: सुकेश पांडेय

वाराणसी में शिक्षा विभाग ने 24 निजी स्कूलों को बंद करा दिया है। ये स्कूल बिना शिक्षा विभाग से मान्यता लिए ही सालों से बच्चों की पढ़ाई करवा रहे थे। जांच पड़ताल के बाद इन स्कूलों पर ताला लगा दिया गया है। साथ ही अभिभावकों से कहा गया है कि वे अपने बच्चों का एडमिशन मान्यता प्राप्त स्कूलों में कराएं, जिससे पढ़ाई पर कोई असर न पड़े।

इन सभी स्कूलों पर लगा ताला

वाराणसी के कई इलाकों के जिन स्कूलों को बंद किया गया है, इनमें भारत पब्लिक स्कूल बीम बाबा मंदिर शैलपुत्री चौराहा, मां शैलपुत्री कान्वेंट स्कूल नक्खीघाट, गोमती मेमोरियल प्राथमिक विद्यालय हुकुलगंज, लवली चाइल्ड हुकुलगंज, एस०एन०एस० इंग्लिश स्कूल बेनीपुर, परमहंस पब्लिक स्कूल मुबारकपुर बेनीपुर, मां कंचन देवी शिक्षण संस्थान बेनीपुर, हैप्पी मंटिसरी स्कूल तिलमापुर आशापुर, एम०आइ०ए० पब्लिक स्कूल जाल्हूपुर, ज्ञानोदय प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर बनकट नेवादा काशी विद्यापीठ, सन ग्लोरियस पब्लिक स्कूल मानस नगर कालोनी फुलवरिया शामिल हैं।
इसके साथ ही स्मार्ट पब्लिक स्कूल फुलवरिया, एस०एम०पी०एन० पब्लिक स्कूल तोफापुर चिरईगांव, अयांश गुरुकुल सरसौल चिरईगांव, आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर रामचंदीपुर, पी०आर०सी० चिल्ड्रेन अकादमी चांदपुर, एम०पी०एस० संस्थान टी बभनपुरा, दीक्षा एकेडमी भगतुआ चिरईगांव, आदर्श सरस्वती ज्ञान मंदिर रामचंदीपुर, सरस्वती ज्ञान मंदिर बच्छावं, एस०पी० इंग्लिश स्कूल जवाहर नगर सोनिया, चकवाल जूनियर हाई स्कूल महेशपुर, बी०एम०एस० पब्लिक लखराव शामिल हैं।
वहीं, आर०एस० पब्लिक स्कूल ढेलवरिया को नोटिस जारी किया गया है, फिलहाल इसे बंद नहीं किया गया है।

15 अगस्त के बाद होगी सख्त कार्रवाई

सरकार ने सभी जिलों में सख्त आदेश जारी किए हैं। 15 अगस्त के बाद जिले में संचालित सभी स्कूलों की मान्यता की जांच की जाएगी। अगर कोई स्कूल बिना मान्यता के चलता पाया गया, तो सिर्फ स्कूल पर ही नहीं बल्कि संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (B.E.O.) से लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी (B.S.A.) तक की जिम्मेदारी तय होगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहे इन 24 स्कूलों की पूरी रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.