UPSTF को बड़ी सफलता : फर्जी आधार कार्ड बनाने का सॉफ्टवेयर बेचने वाला जयवीर गंगवार बरेली से गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) ने फर्जी आधार कार्ड बनाने का सॉफ्टवेयर बेचने वाले एक शातिर आरोपी को दबोचकर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार युवक की पहचान जयवीर गंगवार निवासी बरेली के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, जयवीर ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात सहित कई राज्यों में करीब 2000 से अधिक लोगों को यह फर्जी सॉफ्टवेयर बेचा था। STF की टीम ने आरोपी के पास से 4 एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप, कई फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

जांच में सामने आया है कि आरोपी फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए आधार कार्ड बनाने के फर्जी सॉफ्टवेयर का विज्ञापन करता था और इच्छुक लोगों से संपर्क कर उन्हें आईडी और पासवर्ड मुहैया कराता था। इसके एवज में वह प्रति व्यक्ति 1500 रुपये लेकर सॉफ्टवेयर बेचा करता था।

इस सॉफ्टवेयर के जरिए आरोपी ने हजारों लोगों को गुमराह कर भारी चूना लगाया। STF अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जीवाड़े से जुड़े और कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.