आगरा में यूपी पुलिस इंस्पेक्टर ने दिखाई ईमानदारी, 1 करोड़ की रिश्वत ठुकराकर रिश्वतखोर को भेजा जेल

आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) के इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने न केवल 1 करोड़ रुपये की रिश्वत ठुकराई बल्कि रिश्वत देने वाले को रंगे हाथों पकड़कर जेल भिजवा दिया।

मामला आगरा का है, जहां यूपी एसटीएफ और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की अवैध दवाइयां बरामद की थीं। इसके बाद जांच के दौरान हेमा मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल ने इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा और उनकी टीम को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत देने की कोशिश की।

लेकिन इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा ने बिना देर किए उसे रिश्वत की रकम कैश सहित गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद हिमांशु अग्रवाल को जेल भेज दिया गया।

यूपी पुलिस की इस कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। इंस्पेक्टर यतीन्द्र शर्मा और उनकी टीम ने साबित किया है कि ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपराध और भ्रष्टाचार पर सख्त लगाम लगाई जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.