यूपी आईएएस तबादले: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 14 अफसरों के विभाग बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य सरकार ने 14 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदल दिए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ छीनी गईं और नए दायित्व सौंपे गए हैं।

मुख्य सचिव एसपी गोयल को औद्योगिक विकास आयुक्त, पिकअप के अध्यक्ष और यूपीसीडा के सीईओ समेत कई अहम विभागों से मुक्त कर दिया गया। वहीं, कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार को बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से मुक्त कर, एसपी गोयल से हटाए गए विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से हटाकर प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। उनकी जगह अमित कुमार घोष को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

मुकेश मेश्राम को प्रमुख सचिव पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ कार्य से हटाकर पशुपालन एवं दुग्ध विकास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वहीं अमृत अभिजात को नगर विकास विभाग से हटाकर प्रमुख सचिव पर्यटन का दायित्व सौंपा गया है।

अजय चौहान को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ उपशा के मुख्य कार्यपालक कार्यपालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.