Mirzapur News: SDM सदर गुलाब चंद्र एवं CO सदर अमर बहादुर की देखरेख में ईदगाह स्थित कर्बला पर शान्तिपूर्वक दफन किया गया ताजिया

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा  

उत्तर प्रदेश जनपद मिर्जापुर के सभी ग्रामीण एवं शहरी इलाकों मे शांतिपूर्वक मोहर्रम का त्यौहार संपन्न हुआ। जनपद मे पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठ अधिकारियों कि बदौलत एवं आपसी भाईचारे के साथ इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार मोहर्रम संपन्न हुआ । मिर्जापुर 06.07.2025 को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के आदेशानुसार एडी एम FR अजय कुमार सिंह ,एसपी सिटी नितेश सिंह,एसपी ऑपरेशन ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के ताजिया जुलूस कर्बला इमामबाड़ा हल्का,टेंगराही, बरजी मुकुंदपुर,गोपालपुर का ताजिया जुलूस ग्राम बरजी मुकुंदपुर तथा अन्य जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से पहुंचकर दफनाया गया शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ गस्त कर रहे थे ”
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, जनपद मिर्जापुर के सदर तहसील के सबसे लोकप्रिय तथा तेज तर्रार SDM सदर गुलाब चन्द्र ,SDM जुडिशल चुनार तरुण प्रताप सिंह ,तहसीलदार सदर विशाल शर्मा ,सीओ सिटी विवेक जावला ,सीओ अमर बहादुर ,जुडिशल तहसीलदार सदर सीपी सागर, नायब तहसीलदार सदर सुरेंद्र प्रताप सिंह ,अरविंद पांडे , नगीना सिंह,सभी राजस्व निरीक्षक ,राजस्व कर्मी ताजिया जुलूस के साथ कर्बला तक रहे जिला प्रशासन की मुस्तैदी से शांति व्यवस्था कायम रहा रहा। शांतिपूर्वक मुहर्रम संपन्न कराने पर सभी कछवां क्षेत्रवासियों ने उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र व क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर को दिल कि अनन्त गहराईयों से धन्यवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.